कच्चा तेल, गैस और खाद लेकर होर्मुज से भारत के लिए निकले 11 टैंकर, टली बड़ी आफत; 10 अभी भी फंसे

Updated on 24-06-2026
नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए हुए समझौते (MoU) के बाद भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर चुके हैं। हालांकि, भारत के ध्वज वाले 10 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में मौजूद हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को इस समुद्री मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमारे पास अभी भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारत के ध्वज वाले 10 जहाज मौजूद हैं। इसके अलावा, भारत की ओर से दो और जहाज फारस की खाड़ी में दाखिल हुए हैं। जब से ईरान और अमेरिका के बीच समझौता हुआ है, तब से भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज को पार कर चुके हैं।'

भारत आ रहे जहाजों में क्या है?

कच्चा तेल: भारत के ध्वज वाले 3 बड़े तेल टैंकर, जिनमें से प्रत्येक में 2,85,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा है। इसके अलावा एक विदेशी ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर भी शामिल है।
एलपीजी: एक विदेशी ध्वज वाला लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) कैरियर है।
खाद: छह विदेशी ध्वज वाले बल्क कैरियर्स हैं जो भारत के लिए खाद लेकर आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें