कोंडागांव के कलाकार भारत-ट्राइब फेस्ट में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

Updated on 18-03-2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में इस दल ने राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों दल को सम्मानित भी किया गया था।

कलेक्टर ने दी कलाकारों को शुभकामनाएं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मांदरी नृत्य दल के कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे कोंडागांव जिले के लिए गर्व का विषय बताया, जहां के लोक कलाकार राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कलाकार अपनी प्रस्तुति से बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिलाएंगे और राज्य व जिले का नाम रोशन करेंगे।

भारत ट्राइब फेस्ट का आयोजन

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी ने बताया कि भारत ट्राइब फेस्ट का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज करेगा। यह उत्सव 18 मार्च से 21 मार्च 2026 तक सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

सात राज्यों के कलाकार लेंगे भाग

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों के कलाकार विभिन्न जनजातीय कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

कोंडागांव का दल करेगा प्रतिनिधित्व

इस आयोजन में कोंडागांव जिले के ग्राम राहटीपारा, बालेंगा का मांदरी नृत्य दल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

महामाया पहाड़ से OPS स्कूल का कब्जा हटाया गया

सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
महामाया पहाड़ से OPS स्कूल का कब्जा हटाया गया
छत्तीसगढ़

दुर्ग में खाद्य विभाग की छापेमारी:नाश्ता सेंटर संचालक के पास से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
दुर्ग में खाद्य विभाग की छापेमारी:नाश्ता सेंटर संचालक के पास से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़
छत्तीसगढ़

धमतरी में चेटीचंड महोत्सव...महिलाओं की भव्य बाइक रैली

धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
धमतरी में चेटीचंड महोत्सव...महिलाओं की भव्य बाइक रैली
छत्तीसगढ़

रामानुजगंज मां महामाया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
रामानुजगंज मां महामाया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में आज 5 घंटे बिजली बंद:शहर के 17 से ज्यादा अधिक प्रभावित, ट्री कटिंग और सुधार का काम होगा

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
रायगढ़ में आज 5 घंटे बिजली बंद:शहर के 17 से ज्यादा अधिक प्रभावित, ट्री कटिंग और सुधार का काम होगा
छत्तीसगढ़

नौकरी-दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगी:स्वास्थ्य-विभाग की महिला कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
नौकरी-दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगी:स्वास्थ्य-विभाग की महिला कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाप-बेटों को बंधक बनाकर पीटा,HC ने DGP से मांगा जवाब

बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
बाप-बेटों को बंधक बनाकर पीटा,HC ने DGP से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़

रायपुर में 3 सफाईकर्मियों की मौत,आयोग बोला- ये मैनुअल स्कैवेंजिंग:कहा- SC-ST एक्ट में एक्शन हो

रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
रायपुर में 3 सफाईकर्मियों की मौत,आयोग बोला- ये मैनुअल स्कैवेंजिंग:कहा- SC-ST एक्ट में एक्शन हो
छत्तीसगढ़