एशियन गेम्स में होगा एशिया कप के सेमीफाइनल का एक्शन रीप्ले, श्रीलंका ने हासिल की आसान जीत

Updated on 18-09-2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने मलेशिया के खिलाफ 86 रनों की आसान जीत दर्ज की। महिला एशिया कप के फाइनल में हार झेलनी वाली श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 160 रन बनाए। 20 ओवर खेलने के बाद मलेशिया की महिला टीम 7 विकेट पर 74 रन ही बना सकी। सेमीफाइनल में श्रीलंका की टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। एशिया कप में भी सेमीफाइनल में इन दोनों के बीच ही टक्कर हुई थी।

चमारी अटापट्टू ने विस्फोटक फिफ्टी लगाई

श्रीलंका ने पावरप्ले में धीमी बैटिंग की। तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरा तो स्कोर सिर्फ 6 रन ही था। इमेशा दुलारी 11 गेंद पर 2 रन ही बना सकीं। वहीं तीसरे नंबर पर उतरी हसिनी परेरा भी खुलकर नहीं खेल पाईं। लेकिन टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू के बल्ले का कमाल देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेल दी। कप्तान के बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। परेरा ने 26 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली।
मध्यक्रम में कविशा दिलहरी ने 27 गेंदों पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली तो हर्षिता समरविक्रमा के बल्ले से 25 रन निकले। इससे श्रीलंका की टीम 160 रनों तक पहुंच गई। नुरिन इमानिना ने मलेशिया के लिए तीन विकेट लिए।

मलेशिया की बैटिंग चल ही नहीं पाई

मलेशिया की बैटिंग श्रीलंका की बॉलिंग के सामने टिक ही नहीं पाई। पहले ही ओवर में टीम को रन आउट से पहले झटके लगा। विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने टीम के लिए सबसे बड़ी 28 रनों की पारी खेली लेकिन उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया। महिराह इज्जती इस्माइल ने 24 रन बनाने के लिए 42 गेंदें खेली। श्रीलंका के लिए चमीर अटापट्टू, कविशा दिलहरी और मिथाली अयोध्या ने 2-2 विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें