बॉक्सर रिंग में उतरेंगे, नीरज चोपड़ा का भी फाइनल, भारत का 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल
Updated on
31-07-2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। वहीं बॉक्सिंग में भारत के 10 मेडल पक्के हो चुके हैं। आज सभी 10 बॉक्सर सेमीफाइनल में उतरेंगे। उनका लक्ष्य मेडल का कलर चेंज करने का होगा। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर कम से कम सिल्वर पक्का हो जाएगा। हारने पर ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ेगा।एथलेटिक्स
- पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (तेजस्विन शंकर) – दोपहर 3:00 बजे
- पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो फाइनल (तेजस्विन शंकर) – दोपहर 3:20 बजे
- मिश्रित 4x400 मीटर रिले राउंड-1 (अंसा बाबू, नीरू पाठक, रशदीप कौर, विशाल टीके, राजेश रमेश) – शाम 4:13 बजे
- पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट फाइनल (तेजस्विन शंकर) – शाम 5:00 बजे
- पुरुष डेकाथलॉन भाला फेंक फाइनल (तेजस्विन शंकर) – रात 11:30 बजे
- मेडल मुकाबला: पुरुष भाला फेंक फाइनल (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह) – रात 12:45 बजे (1 अगस्त)
- मेडल मुकाबला: पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर हीट-1 (तेजस्विन शंकर) – रात 1:05 बजे (1 अगस्त)
- मेडल मुकाबला: पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (यशस पालक्षा, संतोष कुमार तमिलरासन) – रात 1:30 बजे (1 अगस्त)
बाउल्स
पुरुष पेयर्स सेक्शनल मुकाबला: नवनीत सिंह / दिनेश कुमार (भारत) vs इयान बार्न्स / ओलिवर थॉम्पसन (फॉकलैंड द्वीप) – शाम 5:15 बजेमहिला सिंगल्स सेक्शनल मुकाबला: नयनमोनी सैकिया (भारत) vs मिल्ड्रेड मकंडाविरे (जाम्बिया) – रात 10:20 बजे
अन्य महत्वपुर्ण खबरें