भाजपा सरकार की नीति और नियत में अंतर - विवेक त्रिपाठी*

Updated on 30-07-2024


*मोहन सरकार ने लाड़ली बहनों को फिर ठगा*

*भाजपा सरकार की नीति और नियत में अंतर - विवेक त्रिपाठी*

*चुनाव में वोट एक करोड़ 29 लाख लाडली बहनों से लिए, और गैस सिलेंडर का लाभ 20 लाख को भी नहीं मिल रहा ऐसा क्यों सरकार जवाब दे*


भोपाल: आज भोपाल में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक संम्पन हुई जिसमे निर्णय लेते हुए घोषणा की गई भाजपा सरकार अब लाड़ली बहना को 450 ₹ में गैस सिलेण्डर देगी।

इस घोषणा पर तंज कसते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा की फिर से प्रदेश की लाड़ली बहनाओ को भाजपा ने झुनझुना थमाया है पूर्व में शिवराज सरकार ने भी ऐसी झूठी घोषणा की थी जिसका लाभ आज तक प्रदेश की महिलाओं को नहीं मिला प्रदेश की लाडली बहन टकटकी लगाए इंतजार कर रही हैं कि 450 ₹ गैस सिलेंडर मिलेगा उनके खाते में ₹3000 कब दिए जाएंगे उनको किया गया आवास का वादा कब मिलेगा प्रदेश में एक करोड़ 26 लाख रजिस्टर्ड लाडली बहनाएं हैं जिनमे से आदिकांश के नाम पर गैस का कनेक्शन नहीं है जिन महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन नहीं है वे 1 साल से प्रयास कर रही हैं परंतु गैस एजेंसियां सरकार के इशारे पर आवेदनों को लटकाए हुए हैं प्रदेश में महिलाओं को नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे जिससे प्रदेश की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा

मप्र में कुल उपभोक्ताओं में सिर्फ़ 10% प्रतिशत ही महिला उपभोक्ता है जिनमे से 50 %  वो महिलाएं हैं जो सरकार के बनाये नियमों के चलते योजना से बाहर हो जायेंगी।
जो गैस कंपनियों ने महिलाओं के आवेदन ले कर रखे है और नये कनेक्शन नहीं दे रही हैं उन पर सरकार कब कार्यवाही करेगी

त्रिपाठी ने कहा हम सरकार से पूछना चाहते है की आपकी इस योजना का लाभ कुल कितनी बहनों को मिलेगा ये बताने का कष्ट करे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें