17 राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से आंधी, IMD अपडेट

Updated on 28-10-2026
आज का मौसम 28 अक्टूबर 2026: चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इसका असर आंध्र प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पड़ने की आशंका जताई है। इस बीच आईएमडी ने 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। इस बीच सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट है तो वहीं समुद्री सीमा वाले राज्यों में मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। उन्हें तूफान के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इन 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली(28 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 28 अक्टूबर को बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में ओले गिरने तक की आशंका है। तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश(28 अक्टूबर- आंधी-तूफान का अलर्ट): यूपी के प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, जालौन, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, देवरिया और झांसी में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात की जाए तो लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बिहार में कहां-कहां हो सकती है बारिश

    • बिहार(28 अक्टूबर- तेज हवाएं चलेंगी): कैमूर, खगड़िया, बेगूसराय, गया, सहरसा, औरंगाबाद, दरभंगा और जहानाबाद में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बादल दिन भर लुकाछिपी का खेल खेलेंगे। वहीं, पटना में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    • मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

      • मध्य प्रदेश(28 अक्टूबर-मौसम में बड़ा बदलाव): खंडवा, इंदौर, बैतूल, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, उज्जैन और विदिशा में मूसलाधार बारिश का IMD अलर्ट है। इस दौरान 35 से 40 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में आज यानी 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें