A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

दिल्ली-पटना फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, लोग चिल्लाने लगे:पटना में आधी रात तेज बारिश,सड़क धंसी

Updated on 07-05-2026
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून, उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे।

बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तर प्रदेश में तापमान 40°C से नीचे आ गया है। हालांकि आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C रहा। राजस्थान के फलोदी में सबसे ज्यादा तापमान 42.8°C दर्ज किया गया।

जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही। जयपुर में सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने 8 मई से हीटवेव की भी चेतावनी दी है।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें