A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

एलियन होते हैं या नहीं? अमेरिका ने UFO पर तोड़ी चुप्पी, रक्षा मंत्रालय ने पहली बार जारी किए सीक्रेट दस्तावेज

Updated on 09-05-2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों का पहला बैच जारी कर दिया है। इन फाइलों में आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं यानी UFO को देखे जाने की रिपोर्ट शामिल है। पेंटागन ने आधिकारिक तौर पर इसे Unidentified Anomalous Phenomena" (UAPs) कहा है। पिछले कुछ दशकों से अमेरिकी इन फाइलों को जारी करने की मांग कर रहे थे।

पेंटागन ने कहना है कि इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकतम पारदर्शिता के प्रयासों के तहत जारी किया गया है और अमेरिकी जनता को इन मामलों पर अपने खुद के निष्कर्ष निकालने की आजादी होनी चाहिए। रक्षा विभाग ने कहा कि पिछली सरकारों ने अमेरिकी लोगों को ऐसी घटनाओं पर चर्चा करने से हतोत्साहित किया था या रोका था, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का जोर अधिकतम पारदर्शिता पर था।

160 से ज्यादा फाइल जारी

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर 160 से ज्यादा फाइलें जारी की गई हैं। दिसम्बर 1947 की एक फाइल में उड़न तश्तरियों (Flying Discs) पर रिपोर्टों की एक पूरी सीरीज देखी जा सकती है। अमेरिकी एयर फोर्स की एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में अज्ञात विमानों और उड़न तश्तरियां (flying saucers) देखे जाने की जानकारी दी गई है। नवम्बर 1948 की इस रिपोर्ट पर टॉप सीक्रेट का निशान लगा हुआ है।हाल ही में साल 2023 की फाइलों में से एक में संघीय कानून प्रवर्तन के स्पेशल एजेंट्स की तीन टीमों ने अलग-अलग तौर पर बताया कि उन्होंने आसमान में नारंगी रंग के गोले देखे, जिनमें छोटे लाल रंग के गोले निकल रहे थे या छोड़े जा रहे थे।

ट्रंप ने दिया था आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में ही संघीय एजेंसियों की UFO और एलियंस से जुड़ी सरकारी फाइलों की पहचान करने और उन्हें जारी करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए उठाया गया है। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक वायरल पॉडकास्ट में एलियन के बारे में गोपनीय जानकारी का खुलासा किया था।इस साल की शुरुआत में उनके प्रशासन ने पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी, सीनेटर रॉबर्ट एफ केनेडी और सिविल राइट मूवमेंट के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से जुड़े रिकॉर्ड जारी किए थे। हालांकि, उन दस्तावेजों से ऐसी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई, जो पहले से पता न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें