यूक्रेन में सब्जी बेचने वाले पर ड्रोन हमला, जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो, बोले- रूस पागल हो गया है

Updated on 05-08-2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने का वीडियो सामने आने के बाद लगाया गया है। यूक्रेन की ओर से जारी फुटेज में ड्रोन को एक आदमी का पीछा करते हुए दिखाया गया है। वह आदमी ड्रोन से बचने के लिए सड़क पर गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश करता है, तभी ड्रोन में जबरदस्त धमाका हो जाता है।

यूक्रेनी पुलिस ने बताया कि 52 साल की उम्र का यह व्यक्ति ड्रोन हमले में बच गया लेकिन उसे छर्रे लगने से चोटें आईं। यूक्रेनी अधिकारियों ने उसकी पहचान सब्जी बेचने वाले यूरी के तौर पर की और अस्पताल के वार्ड से उसका वीडियो इंटरव्यू जारी किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस घटना के बाद कहा कि रूस पागल हो गया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़के

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी ड्रोन के सब्जी विक्रेता को निशाना बनाए जाने की कड़ी न‍िंदा की है। उन्होंने कहा क‍ि यह प्रमाण है क‍ि रूस युद्ध के न‍ियमों का उल्‍लंघन करते हुए आम नागर‍िकों को न‍िशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने एक्‍स वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा कि एक और तथाकथित सफारी वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए, जिसमें रूसी ड्रोन खेरसॉन में लोगों का शिकार करते दिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें