महिला ने दिखाई अपनी पावर स्कूटी से ठोकर मार की युवक की जमकर की पिटाई

Updated on 14-03-2024
लखनऊ। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर खुद के महिला होने की हनक दिखाते हुए पहले स्कूटी सवार महिला ने बाइक में टक्कर मारी, फिर महिला ने जूते से हादसे का शिकार हुए युवक की पिटाई कर दी।

बृहस्पतिवार को हुए एक हादसे के अंतर्गत स्कूटी पर सवार होकर जा रही महिला ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को शत प्रतिशत सही साबित करते हुए रॉन्ग साइड से होकर जा रही स्कूटी की टक्कर मारने वाली महिला ने खुद की गलती मानने की बजाय हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक की सार्वजनिक तौर पर जूते से पिटाई करनी शुरू कर दी।

युवक को महिला के हाथों पिटता हुआ देखकर मौके पर अनेक लोगों की भीड़ लग गई। कुछ साहसी युवकों ने आगे बढ़कर हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया।

लेकिन ऐंठ में टाईट हुई महिला युवक के ऊपर हट हटकर दहाड़ती रही। सार्वजनिक रूप से की गई पिटाई से तनाव में पहुंचे युवक ने विभूतिखंड थाने पहुंचकर जूते से पिटाई करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।

कामता क्षेत्र चौराहे के पास हुई घटना में युवक की पिटाई करने वाली महिला का नाम सुनीता कुमारी पत्नी सुरेंद्र बताया जा रहा है जो आईजीएसएसबी दफ्तर में तैनात है।

मारपीट की इस घटना को लेकर काफी समय तक मौके पर अफरा तफरी बनी रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें