हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की हत्या, बाइक सवार 2 बदमाशों ने की 14 राउंड फायरिंग
Updated on
20-08-2026
हिसार: हरियाणा के हिसार जिले की कोर्ट में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना को दिनदिहाड़े गोलियों से भून दिया गया। वो एक पेशी पर आया था। बाइक सवार 2 बदमाशों ने 14 राउंड फायरिंग की। गैंगस्टर पर हत्या समेत 31 मामले दर्ज थे। काणा हिसार का मोस्ट वांटेड था। गैंगस्टर विनोद काना ने ही विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, दोपहर 2 बजे जैसे ही काना कोर्ट के गेट से बाहर निकला, 2 बदमाशों ने उसपर 12 गोलियां चला दीं। इसके बाद हमलावर 2 हवाई फायर कर फरार हो गए।दिल्ली एनसीआर में थे काना का आतंक
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना का आतंक था। सीआइए टीम ने उसे झज्जर के भडावास क्षेत्र से साल 2017 में अरेस्ट किया था। विनोद काना के सात साथी भी अरेस्ट किए गए थे। इनमें मकोका से फरार मोस्टवांटेड पैरोल जंपर अपराधी धीरपाल निवासी रेढूवास भी शामिल था।विनोद काना पर था सात लाख रुपए का इनाम घोषित
विनोद काना पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने जब उसे और उसके साथियों को अरेस्ट किया तो वह फॉर्च्यूनर, इकोस्पोर्ट व आइ-ट्वेंटी गाड़ियों में सवार थे। पुलिस ने उस वक्त खुलासा किया था कि ये बदमाश मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की फिराक में थे। इनके कब्जे से दो रिवाल्वर, एक कार्बाइन, दो 12 बोर की बंदूक, तीन पिस्टल, सात कारतूस रिवाल्वर के, सात कारतूस कार्बाइन के, 27 कारतूस बंदूकों के 21 कारतूस पिस्टल के बरामद हुए थे।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें