गोटिटोरिया उप स्वास्थ केंद्र में नहीं हो सकी डाक्टर की नियुक्ति

Updated on 03-03-2026
चीचली जनपद के अंतर्गत आदिवासी वनांचल गांव गोटिटोरिया के नवनिर्मित उप स्वास्थ केंद्र में नहीं हो सकी डॉक्टर की नियुक्ति ।

गोटिटोरिया गांव जो कि आदिवासी गांव है जिसमें स्वास्थ की दृष्टि से बहुत ही पिछड़ा गांव है 
दो वर्ष पूर्व 49 लाख की लागत से स्वास्थ विभाग के द्वारा बनाया गया नव निर्मित उप स्वास्थ केंद्र में दो वर्ष से नहीं हो सकी डॉक्टर की नियुक्ति । 
गोटीटोरिया अस्पताल से 15 से ज्यादा गांव लाभान्वित है डॉक्टर की नियुक्ति न होने से लोग 20 km दूर गाडरवारा जाने को मजबूर है । 
ग्रामीणों की मांग है जल्द से जल्द अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति हो सके । ग्रामीणों को लाभ मिल सके । आदिवासियों को उप स्वास्थ केंद्र से बेहतर सुविधा मिल सकती है लेकिन दो वर्ष से निर्मित उप स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति न होने से खण्डर में तब्दील हो रहा स्वास्थ केंद्र । 
ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ मंत्री , जिला कलेक्टर , एवं जिला स्वास्थ अधिकारी से मांग की है जल्द से जल्द उप स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर , स्टाफ नर्स की नियुक्ति हो सके ।
ग्रामीण हर्षित राय ने मांग की है
आदिवासी गांव में उप स्वास्थ केंद्र में जल्द से जल्द डॉक्टर की नियक्ति हो सके । आदिवासियों को स्वास्थ सुविधा का लाभ मिल सके

अन्य महत्वपुर्ण खबरें