छह महीने के लो पर पहुंचने के बाद संभला सोना, चांदी 10,000 महंगी
Updated on
12-06-2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान डील के लिए सहमत हो गया है और अगले कुछ दिनों में इस डील पर साइन हो जाएंगे। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट भी खुल जाएगा। इससे आज आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर भी दिख रही है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1,600 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि चांदी की कीमत 5,000 रुपये से अधिक उछल गई। पिछले सत्र में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह महीने के लो पर आ गई थी।एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,48,932 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,50,595 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,668 रुपये की तेजी के साथ 1,50,600 रुपये तक उछला। सुबह 10.20 बजे यह 917 रुपये यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 1,49,849 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।चांदी का भाव
इसी तरह 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। पिछले सत्र में यह 2,39,653 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,42,776 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,164 रुपये की तेजी के साथ 2,44,817 रुपये तक पहुंची। सुबह 10.27 बजे यह 3,078 रुपये यानी 1.28 फीसदी तेजी के साथ 2,42,731 रुपये पर पर ट्रेड कर रहा था।सर्राफा बाजार में कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 2,940 रुपये की तेजी के साथ 1,48,580 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 2,700 रुपये उछलकर 1,36,200 रुपये पर पहुंच गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना 2210 रुपये ऊपर 1,11,440 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी भी 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,60,000 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें