Severity: Notice
Message: Undefined variable: description
Filename: views/header.php
Line Number: 9
" />Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">
जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। शिविरों में उपस्थित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आमजनों से प्राप्त मांगों और समस्याओं का गंभीरता से निराकरण कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम बिलारी निवासी प्रीति साहू का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना भी साकार हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के दिनों में एव गर्मी के दिनों में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर एवं सीमित संसाधनों के परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना बनाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास की स्वीकृति मिली और उनके खाते में राशि प्रदान की गई। योजना के माध्यम से उनके नए पक्के मकान का निर्माण पूर्ण हुआ।
सुशासन तिहार के दौरान लगाए गए शिविर में उन्हें नए घर की खुशियों की चाबी सौंपी गई। अपने सपनों का घर पाकर प्रीति साहू और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। प्रीति साहू ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।