बरमान, करेली।
शारदा मंदिर मंदिर बरमान के सम्मानीय पुजारी जन,गुरुजन,विद्यार्थी गण व गुरु परिवार के शिष्य गण की उपास्थिति में करेली से आए ढोल ढमाको के साथ केक काट कर स्वामी जी के जय घोष के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरु परिवार से सुवीण श्रीवास्तव के साथ सभी ने यशवंत गुरुजी को फूल माला पहनाकर अपनी अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।
गुरूजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन पूजन उपरांत गुरूजी का प्रतीक रूप से पूजन किया। तत्पश्चात उपस्थित संतों को वस्त्र, मिठाई व दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।