ऋषभ पंत की सैलरी कट पर हर्ष गोयनका ने ले ली चुटकी, कहा- सोचिए अगर सीईओ से ऐसा कहा जाए

Updated on 24-06-2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट करके इस स्थिति की तुलना कंपनी के सीईओ से की। उन्‍होंने लिखा कि यह ऐसा है जैसे किसी सीईओ से कहा जाए कि पिछले साल हमने आपको 27 करोड़ रुपये दिए थे। इस साल परफॉर्मेंस आधार पर इसे घटाकर 15 करोड़ रुपये कर रहे हैं।

दो खराब सीजन के बाद कटी सैलरी

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र के बाद पंत के वेतन में कटौती हुई है। इसी के साथ उनकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई एक ‘हाई-प्रोफाइल ट्रेड (बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली)’ में पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आ गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें