फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की दौड़ हुई रोमांचक, मेसी-एम्बाप्पे और हैरी केन के बीच जंग, हालैंड रेस से बाहर
Updated on
13-07-2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिताबी जंग है। मौजूदा टूर्नामेंट में अब सिर्फ 4 मुकाबले शेष हैं। 2 सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा एक मुकाबले तीसरे पायदान की टीम के लिए भी होगा। इस साल चैंपियन कौन होगा, ये जानने के लिए तो 20 जुलाई तक का इंतजार करना होगा। गोल्डन बूट की रेस भी दिलचस्प नजर आ रही है। जहां किलीयन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी के बीच सीधी टक्कर है। हैरी केन भी इन दोनों दिग्गजों को चुनौती दे सकते हैं।एम्बाप्पे और मेसी के बीच टक्कर
गोल्डन बूट के लिए सबसे क्लोज मुकाबला फ्रांस के किलीयन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच नजर आ रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 100 मुकाबले होने के बाद एम्बाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ सबसे आगे बने हुए हैं। लियोनेल मेसी के भी 8 गोल हैं, लेकिन वह 2 असिस्ट की वजह से पीछे हैं। मेसी के पास क्वार्टर फाइनल में आगे निकलने का मौका था। लेकिन अपनी टीम की 3-1 से जीत में वह एक भी गोल नहीं कर सके। इस मुकाबले में एक असिस्ट के साथ ही उन्हें संतोष करना पड़ा।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें