पहले तहसील में था दलालों का कब्जा अब सख्त तहसीलदार आने से बिना दलालों के किसानों के हो रहे हैं काम
देवरी तहसील में पहले बिना दलालों के किसानों के काम नहीं होते थे लेकिन जब से तहसीलदार चंचल जैन ने देवरी तहसील में पदभार लिया जब से एक भी दलाल तहसील के आसपास नहीं दिखता और किसानों के काम बिना दलालों के सारे काम हो रहे हैं वहीं किसानों से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले तो हम जब तहसील में आते थे तो 4:00 बजे से पहले हमें अधिकारी ही नहीं मिलते थे लेकिन अब मैडम के आने से सुबह 11:00 से हमारी सुनवाई होने लगती है और हमारे काम समय पर हो रहे हैं पहले काम करवाने के लिए कई बार तहसील के चक्कर काटना पढ़ते थे जब कहीं जाकर काम होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है अगर काम सही है तो एक ही बार में काम हो जाता है और उसके कोई पैसे भी नहीं लगता लेकिन पहले काम दलालों के माध्यम से होता था और बिना लेनदेन के कुछ काम नहीं होता था वही मैडम इतनी सख्त हैं कि अगर कोई भी कर्मचारी काम में लापरवाही बरतने तो उसे पर तुरंत एक्शन लेती हैं और उसे किसान का काम करवाती है जिसका काम पहले से नही हो पा रहा है इस लिये किसान भी अब अपना काम सीधे अधिकारी तक लेकर जाता है और अपना काम करवा कर खुश होता है