हांगकांग की गेंदबाज ने अकेले पाकिस्तान की बैटिंग के नाक में किया दम,

Updated on 08-09-2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की। भारत के खिलाफ 55 रनों पर ऑलआउट होने वाली टीम ने 8 विकेट पर 143 रन बना लिए। हांगकांग की गेंदबाजी के खिलाफ पाकिस्तानी बैटर्स को रन बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई लेकिन जॉयलीन कौर का उनके पास जवाब नहीं था।

दाएं हाथ की गेंदबाज जॉयलीन कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर का स्पेल डाला और सिर्फ 19 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी केलने वाली शवाल जुल्फिकार को भी विकेय लिया। इसके अलावा आयशा जफर, सदफ शमस और इमान फातिमा के विकेट चटकाए।
20 साल के जॉयलीन कौर का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेस्ट स्पेल है। भारत के खिलाफ मैच में भी उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर एक विकेट चटकाया था। 34 मैचों के टी20 इंटरनेशनल में जॉयलीन के नाम 33 विकेट हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हांगकांग की दूसरी गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और इसी वजह से स्कोर 143 रनों तक पहुंच गया।

पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से होगी

महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग का खाता नहीं खुला। टीम को 3 मैचों में तीन हार मिली और वह ग्रुप ए में आखिरी नंबर पर रही। पाकिस्तान ने 3 मैचों में 4 पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। भारत के 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट हैं। सेमीफाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत ग्रुप बी की टॉप टीम श्रीलंका से होगी। वहीं भारत का सामना बांग्लादेश या यूएई से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें