जालंधर में लेक्चरर की हत्या करने वाले पति-सास गिरफ्तार:उज्जैन में छुपे थे, बेटी भी रिकवर

Updated on 26-08-2026
जालंधर, जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। उनके साथ लेक्चरर की 6 साल की बेटी को भी रिकवर कर लिया गया है।

हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में औपचारिक पुष्टि होनी बाकी है। इसे लेकर SHO करतारपुर गुरप्रीत सिंह ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए सीनियर अफसरों से बात करने के लिए कहा।

वहीं हत्या के मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड सतपाल कौर का हसबैंड सामने आए हैं। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे।

इसीलिए वह लेक्चरर व मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए वह 15 दिन से प्लानिंग कर रहे थे। उसने दोनों के बीच की 206 पन्नों की चैटिंग भी पकड़ी थी। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मामले के जांच अफसर ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें