'मैं दोनों की गारंटी लेता हूं', रोहित-विराट को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बयान, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

Updated on 24-06-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा होने चाहिए या नहीं? पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का कहना है कि उन्हें दोनों पर भरोसा है। रोहित-विराट को हर हाल में विश्व कप की टीम में होना चाहिए। कैफ ने खास तौर से शर्मा की फिटनेस और प्रतिबद्धता की तारीफ की है। साथ ही कहा कि युवा खिलाड़ियों को इनके इर्द-गिर्द खेलना चाहिए।

मोहम्मद कैफ ने रोहित-विराट को लेकर दिया बयान

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों पर बात की। कैफ ने कहा कि वे रोहित और विराट की गारंटी ले सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की गारंटी ले सकता हूं। रोहित अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, वह खुद को आगे बढ़ाएंगे और किसी न किसी तरह खेलने में सफल रहेंगे। चोट किसी को भी लग सकती है। यहां तक कि युवा खिलाड़ियों को भी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें