A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

'होर्मुज में दोबारा घुसे तो तबाह कर देंगे', ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, डोनाल्‍ड ट्रंप का भी पलटवार

Updated on 09-05-2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस की खाड़ी में दोबारा प्रवेश करने की कोशिश की तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ईरान की धमकी के बाद इस क्षेत्र में फिर से संघर्ष शुरू करने की संभावना तेज हो गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिर से शुरू करने की धमकी दी है।

ईरान की अमेरिका को खुली धमकी

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज से एक ईरानी सैन्य सूत्र ने ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिका के हमले को युद्धविराम का उल्लंघन और आतंकवाद बताया। सूत्र ने आगे कहा कि "फिलहाल इस क्षेत्र में कोई झड़प नहीं हो रही है, लेकिन अमेरिकी ने फारस की खाड़ी में दोबारा घुसने की कोशिश की तो उसे निर्णायक जवाब मिलेगा।"
इसके पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने शुक्रवार को X पर एक पोस्ट में अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने ईरान पर हमले को प्यार भरी थपकी (Love Tap) से ज्यादा बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के हमले को लव टैप कहा था।

ईरानी सैन्य ठिकानों पर अमेरिका का हमला

अमेरिका ने गुरुवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि इन हमलों में ईरान के उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जो अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला करने के लिए जिम्मेदार थे। इनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की जगहें, कमांड और कंट्रोल सेंटर शामिल थे। ईरान ने कहा कि अमेरिका ने नागरिक इलाकों पर हमले किए थे।

प्रोजेक्ट फ्रीडम फिर शुरू करने की चेतावनी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ताजा धमकी दी है। ट्रंप ने ईरान को जल्द डील पर हस्ताक्षर करने को कहा और चेतावनी दी कि "अगर सब कुछ साइन नहीं हो पाता है तो हम कोई दूसरा रास्ता अपनाएंगे। अगर चीजें ठीक से नहीं हो पाती हैं तो हम प्रोजेक्ट फ्रीडम पर वापस जा सकते हैं। लेकिन यह प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस होगा, जिसका मतलब है कि प्रोजेक्ट फ्रीडम के साथ-साथ कुछ और चीजें भी होंगी।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें