मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना

Updated on 19-09-2026

कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के तहत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पीएम श्री विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड, कोण्डागांव में ‘मेरे सपनों का भारतद-चित्र सेवा’ चित्रकला  का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

विद्यार्थियों ने अपने चित्रों में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया। विद्यालय के छात्रा सिताय सोरी ने डिजिटल इंडिया, दिव्या सोरी ने स्वच्छ भारत, जमुना पोयाम ने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़, खोमेश्वर नेताम ने विकसित छत्तीसगढ़, प्रतिभा पोयाम ने विकसित भारत जैसे विषय को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी प्रकार अनुराधा नेताम ने स्वच्छ भारत, चेतना पाण्डे ने सेना का शोर्य, मानवी बघेल ने सेना का शौर्य, श्रद्धा बांधे ने स्वच्छ भारत, रागिनी देवांगन, प्रिया नेताम और सोनम निषाद ने विकसित छत्तीसगढ़ को दर्शाते हुए रंगोली बनाया। साथ ही, भाषण प्रतियोगिता में प्रिया कुशवाहा ने ‘नक्सलमुक्त भारत’ विषय पर अपने प्रभावी विचार व्यक्त करते हुए माओवाद से मुक्ति के बाद क्षेत्र में स्थापित हो रही शांति, खुशहाली और विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अंजू नेताम ने सेना के शौर्य, बिजई कश्यप ने स्वच्छ भारत, राधिका मरकाम ने नया कश्मीर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की संकल्पना से जोड़ने और उनके भीतर रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।

उल्लेखनीय है कि ‘मेरे सपनों का भारतदृचित्र सेवा’ सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है। इसके तहत विद्यालय स्तर से लेकर उच्च स्तर तक विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण जैसे कार्यक्रम आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें देश के भविष्य और विकास की दिशा पर विचार करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती शोभा आजाद, शिक्षकगण शांति लाल सलाम, निर्मला नेताम, अंजनी मरकाम, देशवती कौशिक, बी. ज्योति राव, अमित मल्लिक, रजत लिल्हारे, सुमेर साहू, स्मृति जैन, सुषमा धनोलिया, कुमुदिन मिश्रा, राधा प्रधान सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें