परमाणु बम के मामले में पाकिस्तान से बहुत आगे निकला भारत, तूफानी रफ्तार से निर्माण, SIPRI रिपोर्ट में खुलासा
Updated on
08-06-2026
स्टॉकहोम: भारत ने परमाणु बम बनाने के मामले में पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर में हथियारों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानि SIPRI की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। सिप्री की रिपोर्ट से पता चलता है कि परमाणु बम बनाने के मामले में भारत की स्पीड करीब करीब चीन के बराबर पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका और रूस के पास परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है हालांकि अभी भी ये दोनों देश दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम रखने वाले देश हैं।सिप्री रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पिछले साल अपने परमाणु हथियारों के भंडार को बढ़ाया है और हो सकता है कि उसने ऑपरेशनल फोर्स के साथ तैनात हथियारों की संख्या भी बढ़ाई हो। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि बड़ी ताकतें परमाणु हथियार कम करने के अपने वादों से 'पीछे हट रही हैं'। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की लेटेस्ट ईयरबुक के मुताहिक जनवरी 2026 तक चीन ने अपने परमाणु हथियारों के भंडार में 20 वॉरहेड और जोड़े जिससे कुल संख्या 620 हो गई। एक साल पहले यह संख्या 600 थी।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें