A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

अमेरिका और ईरान की क्रॉस फायरिंग में डूबा भारतीय जहाज, एक नाविक की मौत, 17 को बचाया गया

Updated on 09-05-2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि जहाज पर मौजूद चालक दल के 17 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नाविक गुजरात के द्वारका जिले के जाम सलाया कस्बे का रहने वाला था, जो दुबई से यमन के लिए माल लेकर निकला था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया है कि मारे गए नाविक की पहचान अल्ताफ तालाब केर के रूप में हुई है। केर की मौत तब हुई, जब 18 क्रू मेंबर वाला 'अल फैज नूर सुलेमानी' जहाज क्रॉसफायर की चपेट में आ गया। दुबई स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए इस पर दुख जताया है।
वाणिज्य दूतावास ने X पर लिखा, "समुद्र में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, जिसके कारण जहाज के एक भारतीय क्रू की दुखद मौत हो गई। वाणिज्य दूतावास जहाज के मालिक के संपर्क में है और आगे की जानकारी जुटा रहा है। वाणिज्य दूतावास इस मामले में प्राथमिकता के आधार हर संभव सहायता प्रदान करेगा।"

डूबते जहाज से 17 लोगों को किया गया रेस्क्यू

इंडियन सेलिंग वेसेल्स एसोसिएशन के महासचिव आदम भाया ने बताया कि घटना तब हुई जब जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर रहा था। हमले के समय अल्ताफ केर जहाज के इंजन रूम के पास थे। गोलीबारी में जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और वह डूबने लगा। भाया ने बताया कि एक दूसरे जहाज प्रेम सागर ने मौके पर पहुंचेकर क्रू के बाकी 17 सदस्यों को बचाया। सभी को शुक्रवार शाम को दुबई ले आया गया।

भारतीत वाणिज्य दूतावास से मांगी मदद

भाया ने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि इस घटना ने नाविक समुदाय और मृतक के परिवार के सदस्यों के बीच भारी डर और दुख पैदा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों में एक निर्दोष भारीय नाविक की मौत अत्यंत दुखद है और इस पर संबंधित अधिकारियों का तत्काल ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

भाया ने दुबई स्थित भारतीय मिशन को पत्र लिखकर केर के अंतिम संस्कार के लिए सहायता मांगी है। उन्होंने बताया कि जहाज पर सभी सदस्य भारतीय थे। मारे गए सेलर केर द्वारका के जाम सलाया कस्बे के रहने वाले थे और बुधवार को दुबई से जहाज पर सवार हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें