ओपनिंग सेरेमनी से पहले बदला भारत का फ्लैग बियरर, पवन शेहरावत को मिली जिम्मेदारी
Updated on
19-09-2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को दी गई थी, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में पवन शेहरावत का नाम आगे किया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण, दो बार के एशियाई खेलों के चैंपियन तजिंदर अब ध्वजवाहक नहीं होंगे और एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता, प्रो कबड्डी लीग स्टार पवन उनकी जगह लेंगे।एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक बनी रहेंगी। एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच होगी।मनु भाकर होंगी महिला फ्लैग बियरर
शनिवार को दल के ध्वजवाहक के रूप में सबसे पहले मनु और तजिंदरपाल की घोषणा की गई थी। पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, महिला 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगी। उन्होंने पेरिस में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह एक ही ओलंपिक में एक से ज्यादा मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
पवन का लक्ष्य गोल्ड मेडल
मेल फ्लैग बियरर पवन पुरुषों की कबड्डी में भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाने का लक्ष्य रखेंगे। 1990 के एशियाई खेलों में पुरुषों की टीम प्रतियोगिता में इस खेल की शुरुआत के बाद से, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018 में मिले कांस्य पदक को छोड़कर, नौ में से आठ संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता है। 2022 के हांग्जोऊ एशियाई खेलों में, भारत ने ईरान को 33-29 से हराकर पुरुषों की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।वहीं, तूर पुरुषों के शॉट पुट स्पर्धा में लगातार तीसरा एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। उन्होंने 2018 जकार्ता खेलों और 2023 हांग्जोऊ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जहां उन्होंने 20.36 मीटर का थ्रो दर्ज किया था।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें