जिविशा-नेचुरा गठबंधन: रोजगार व उन्नत कृषि के सुअवसर

Updated on 05-05-2024
बैतूल। 
मध्य प्रदेश में औषधीय एक्सट्रैक्ट के प्रतिष्ठित विनिर्माता जिविशा हर्बल एंड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड बैतूल ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए व्यवसाय एवं तकनीकी क्षेत्र में अत्यंत प्रभावी नेचुरा आयुरा साइंस बेंगलुरु के साथ हाथ मिलाकर आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक उत्पाद के क्षेत्र में एक नए मानक को स्थापित करने का ऐलान कर दिया है।
इस साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां अपने दीर्घकालिक आयुर्वैदिक ज्ञान एवं अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करके ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए नए उत्पादों का विकास करेंगी। साझेदारी का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करना, कृषकों के लिए कृषि की नई परिभाषा (औषधीय पौधों के माध्यम से )गढना एवं उद्योग जगत में नई क्रांति लाना है।  यह एक रणनीतिक गठबंधन है,जो जड़ी बूटियों,वनस्पति और न्यूट्रास्यूटिकल्स में अग्रणी नवाचार,स्थिरता और गुणवत्ता के लिए समर्पित है।
 नेचुरा आयुर साइंस बेंगलुरु के निदेशक श्री शेखर चतुर्वेदी,जो गायत्री परिवार के अनुयायी होने के कारण,युग निर्माण की परिकल्पना से ओतप्रोत है, ने कहा कि - हम जिविशा हर्बल बैतूल, मध्य प्रदेश के साथ मिलकर कार्य करने हेतु रोमांचित है, हम साथ मिलकर हर्बल और न्यूट्रास्यूटिकल्स परिदृश्य को नवीन रूप से परिभाषित करेंगे, क्योंकि पवित्र उद्देश्य से किये गये प्रयास सदैव सकारात्मक परिणाम देते हैं।" 
जिविशा हर्बल बैतूल म. प्र. के निदेशक श्री वैभव वैद्य  ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि - यह वास्तव में वृहद अनुभव एवम श्रेष्ठ तकनीक के मध्य की गई आपसदारी है, जो निश्चित ही अपने मूल उद्देश्य तक पहुंचेगी।
जिविशा जनरल मैनेजर नवीन श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- यह गठबंधन  जिविशा के व्यापक विस्तार की ओर तेजी से बढ़ते हुये कदमों की एक सशक्त शुरुआत है, इससे न केवल नवयुवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि कृषको को भी एक नई आशा जगी है। 
जिविशा  के निदेशक  आशीष राठौर ने  चतुर्वेदी की भावनाओं को दोहराते हुए कहा कि- यह साझेदारी नवाचार और स्थिरता के हमारे साझा दृष्टिकोण की दिशा में  एक महत्वपूर्ण कदम है। नेचुरा- जिविशा की यह युगलबन्दी विकास और प्रगति की नई इबारत लिखेगी।रोजगार में हम स्व प्रदेश को प्राथमिकता देंगे 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें