कियारा आडवाणी दूसरी बार प्रेग्नेंट, सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर गूंजेगी किलकारी, बेटी सरायाह संग दी खुशखबरी
Updated on
07-10-2026
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस और उनके एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को खुशखबरी दी है कि वे अपने परिवार को बढ़ाने के लिए फिर से तैयार हैं। यानी कियारा आडवाणी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। बीते साल जुलाई 2025 में कपल की बेटी का जन्म हुआ है, वहीं अब वह अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई है, फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया है। कियारा और सिद्धार्थ ने गुड न्यूज शेयर करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।बुधवार सुबह कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साझा पोस्ट में प्यारी सी फोटो शेयर की। इसमें उनकी बेटी सरायाह एक छोटे से सफेद मोज़े को पकड़े हुए दिख रही है। जबकि सिद्धार्थ और कियारा उसके छोटे हाथ को सहारा दे रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजा गया है। हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है।'कियारा आडवाणी ने कहा था, 'मां बनने के बाद 'एक शेरनी' जैसी हो गई हूं'
बीते दिनों यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजन आई कियारा आडवाणी ने एक पॉडकास्ट पर मदरहुड पर बात की थी। राज शमानी से बातचीत में कियारा ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। 35 साल की एक्ट्रेस ने कहा, 'मां बनने से पहले मैं जैसी थी, उसकी तुलना में अब खुद को पूरी तरह से अलग इंसान महसूस करती हूं।' फिल्म सेट यानी काम पर वापस लौटने के बारे में एक अन्य बातचीत में कियारा ने कहा कि वह मां बनने के बाद खुद को 'एक शेरनी' जैसा मानती हैं।कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी में दोस्ती तो पहले से थी, लेकिन नजदीकियां फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं। हालांकि, दोनों ने अपने रोमांस को अधिकतर मौकों पर प्राइवेट ही रखा। फिर 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए।
करण जौहर ने किया था कियारा-सिद्धार्थ के अफेयर का खुलासा
कियारा और सिद्धार्थ के अफेयर की अटकलें 2020 से ही चल रही थीं। लेकिन उस समय दोनों में से किसी ने भी इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। साल 2022 में करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' में कियारा को सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड कहकर उनके रोमांस की पुष्टि कर दी थी। दोनों साल 2021 की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर मिले थे। इस वॉर ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी। जबकि कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें