मोहन यादव सरकार ने विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च किए

Updated on 25-02-2026
सरकार ने विधान सभा को बताया   दो साल में पर विज्ञापन पर 224671663 रूपये खर्च किए :
जनसंपर्क विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री ने विधान सभा में पंकज उपाध्याय के प्रश्न पर जवाब दिया । मीडिया इन्फ्लुएंसर के माध्‍यम से विज्ञापना कार्यों पर कुल रूपए 1, 80, 00, 000/- का व्‍यय हुआ है। फर्म का नाम - मेसर्स क्रियान्‍स एडवरटाइजिंग लिमिटेड, एन.एस.आई.सी. कॉम्‍पलेक्‍स, ओखला इंडस्‍ट्रीयल स्‍टेट-तीन, नई दिल्‍ली - 110020। मेसर्स क्रियान्‍स एडवरटाइजिंग लिमिटेड, भोपाल एवं कॉनसेप्‍ट कम्युनिकेशन लि‍मिटेड मुम्‍बई से करवाये गये। इस अवधि में मेसर्स क्रियान्‍स एडवरटाइजिंग लिमिटेड, भोपाल को राशि रूपये 16, 19, 83, 782/- एवं मेसर्स कॉनसेप्‍ट कम्युनिकेशन लिमिटेड मुम्‍बई को राशि रूपये 4, 46, 87, 881/- का भुगतान किया गया है।
 2.जनंसपर्क विभाग ने बताया  प्रचार-प्रसार के लिये किसी मीडिया कम्‍पनी की सेवाएं नहीं ली गई। 

कर्जदार मध्यप्रदेश सरकार  ने करोड़ों रुपए विज्ञापन में खर्च किए ये बहुत बड़ी राशि होती है जो सरकार ने विज्ञापन में खर्च कर दिए ।
जनता का पैसा ऐसे ही बर्बाद कर रही है ।

हर्षित राय (bhaskarnews.com)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें