A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना:पुलिस से परमिशन नहीं मिली

Updated on 02-06-2026
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना दिन भर का धरना दे रही हैं। ये धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को बेदखल करने के विरोध में हो रहा है।

कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। कोलकाता पुलिस से रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन की परमिशन नहीं मिलने के बाद ममता एस्प्लेनेड (धर्मतला) के Y-चैनल बस स्टॉप पर धरना देने पहुंचीं।

ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं। प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया।

बनर्जी ने एक मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी।

धरना स्थल से दिए गए ममता के बयान

  • बिना पुनर्वास के फेरीवालों को हटाना TMC सरकार की नीति नहीं थी, हमने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया।
  • बंगाल में पुलिस वाले TMC नेताओं को धमका रहे हैं। इस मुश्किल समय में मैं TMC कार्यकर्ताओं को अकेला नहीं छोड़ूंगी।
  • BJP ने बंगाल चुनाव जीतने के लिए 294 में से 177 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती में धांधली की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें