मिचेल स्टार्क ने 6 गेंदों के भीतर में झटके चार विकेट, एक ही पारी में दो बार कोलैप्स हुई साउथ अफ्रीका की बैटिंग

Updated on 28-10-2026
केपटाउन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका की पारी 329 रनों पर सिमट गई है। टॉस जीतकर पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केपटाउन में साउथ अफ्रीका को एडेन मार्करम औऱ मार्कस एकरमैन ने दमदार शुरुआत दिलाई। पहले सेशन के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 140 रन था। दोनों ही बल्लेबाज फिफ्टी लगाकर खेल रहे थे।

साउथ अफ्रीका ओपनर ने 158 रन जोड़े

100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे मार्कस एकरमैन सिर्फ 5 रनों से अपना पहला टेस्ट शतक चूक गए। 94 गेंदों पर 95 रन बनाकर वह नाथन लायन की गेंद पर स्टंप हुए। उन्होंने 12 चौके औऱ 2 छक्के मारे। 202 रन पर एडेन मार्करम के रूप में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। उन्होंने 78 रनों की पारी खेली। अगले 30 रन बनाने में साउथ अफ्रीका ने 4 और विकेट खो दिए। स्कोर 202/1 से 232 पर/6 हो गया। कप्तान टेम्बा बावुमा और वियान मुल्डर खाता तक नहीं खोल पाए।

आखिरी 4 विकेट दो रन बनाने में गिरे

इसके बाद रेयान रिकेल्टन और मार्को यानसेन के बीच 144 गेंदों पर 95 रनों की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका का स्कोर 327 रन पर 6 विकेट था लेकिन सिर्फ दो रन बनाने में आखिरी 4 विकेट गिर गए। मिचेल स्टार्क ने अपने 6 गेंदों के भीतर चार विकेट ले लिए। पहले उन्होंने रिकेल्टन (42) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद 52 रन बनाने वाले मार्को यानसेन को बोल्ड कर दिया। गेराल्ड कोएट्जी और कगिसो रबाडा तो खाता तक नहीं खोल पाए।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी चार विकेट दूसरी नई गेंद से लिए। वहीं नाथन लायन को दो जबकि जोश हेजलवुड और कूपर कोनोली को 1-1 सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए हैं। ब्यू बेवस्टर के साथ ही निक मैडिंसन, स्कॉट बोलैंड और स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने सिर्फ एक ही बदलाव किया है। एंजरी की वजह से एनरिक नोर्तजे बाहर गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें