राहुल गांधी का जीएसटी का मतलब मोदी के मोहन राज में हो रहा साकार

Updated on 22-02-2024
ग्वालियर में खुलेआम हो रही रंगदारी बदमाश बोला बदमाश बोला- GST दो, मतलब गुंडा सर्विस टैक्स

ग्वालियर, भोपाल।
ग्वालियर पुलिस ने रेत के डंपरों के स्टाफ को लूटने वाली गैंग के सरगना को अरेस्ट किया है। दो दिन पहले गैंग ने रेत भरने सिंध नदी की ओर जा रहे डंपर को रोक लिया था। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर से राइफल अड़ाकर 50 हजार रुपए लूटे थे, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। यह गैंग बेहट से सटे जंगल में सिंध नदी से रेत भरकर आने-जाने वाले डंपरों को लूटती है। बदमाश गायों के झुंड को रास्ते में हांक देते। यहां से गुजर रहे डंपर ड्राइवर गायों को देखकर ब्रेक लगाते। इसी दौरान बदमाश कई राउंड फायरिंग करते, जिससे डंपर स्टाफ दहशत में आ जाते थे। गैंग उन्हें लूटकर गाड़ी के टायर में गोली मारकर भाग जाते। गैंग के सरगना हरेंद्र गुर्जर ने पुलिस से कहा, 'मुझे रेत खदान पर आने-जाने वाले वाहनों से 15 हजार रुपए महीना GST चाहिए। GST मतलब गुंडा सर्विस टैक्स।' पुलिस ने बताया कि बदमाश के दो साथी रामस्वरूप गुर्जर और नानू उर्फ नारायण गुर्जर फरार हैं। उनकी तलाश कर रहे हैं।
20 दिन में 3 डंपर के स्टाफ से लूटपाट
ग्वालियर शहर से 45 किलोमीटर दूर आखिरी गांव बेहट, रनगंवा के आसपास का पूरा इलाका गुर्जर बाहुल्य है। यहीं से रतनगढ़ के जंगल से डंपर-ट्रक सिंध नदी के किनारे रेत खदान तक जाते हैं। इन्हीं गांव से सटे जंगलों में बदमाश वाहनों से लूटपाट करते हैं। बेहट थानाक्षेत्र के बेहट, रनगंवा, रतनगढ़ से लगे जंगल में पिछले 20 दिन में 3 डंपर के स्टाफ से लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें