Severity: Notice
Message: Undefined variable: description
Filename: views/header.php
Line Number: 9
" />Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुकमावासियों को दी गई सौगातों पर जिला प्रशासन ने धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के महज कुछ ही दिनों के भीतर, कलेक्टर अमित कुमार ने पुसामी पारा स्थित नकटी तालाब का सघन निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण की कार्ययोजना को हरी झंडी दे दी है। प्रशासन की इस सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनहित के कार्यों और मुख्यमंत्री के संकल्पों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल सीमांकन कर विकास कार्यों की नींव रख दी गई है।
जिला प्रशासन की इस पहल से नकटी तालाब जल्द ही एक आधुनिक पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में उभरेगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार, यहाँ न केवल जल संरक्षण पर जोर दिया जाएगा, बल्कि शहरवासियों के लिए फूडजोन, सुसज्जित पार्किंग, और आधुनिक लाइट सिस्टम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। तालाब के चारों ओर 4 मीटर चौड़ी सीसी रोड और उसके किनारों पर रंग-बिरंगे सजावटी पौधों की कतारें सुकमा की सुंदरता में चार चांद लगा देंगी। यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बनेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को सैर-सपाटे के लिए एक बेहतरीन गंतव्य भी प्रदान करेगा।
कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन सुकमा ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। एंट्री और एग्जिट गेट से लेकर सुरक्षा के लिए गार्ड रूम और स्वच्छता के लिए आधुनिक शौचालयों तक, हर बारीक पहलू पर त्वरित निर्देश जारी किए गए हैं। जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। प्रशासन का यह रुख दर्शाता है कि सुकमा अब विकास की नई गति के साथ आगे बढ़ने को तैयार है, जहाँ मुख्यमंत्री की हर घोषणा को समयबद्ध तरीके से हकीकत में बदला जा रहा है।