A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

Neetu Kapoor को बिना शराब पिए नहीं आती थी नींद, रोज लगते थे इंजेक्शन, ऋषि कपूर की मौत के बाद बुरा था हाल

Updated on 09-05-2026
एक्ट्रेस नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म 'दादी की शादी' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो रिलीज हो चुकी है। नीतू ने साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्मों में दोबारा काम करना शुरू कर दिया था, और तबसे लगातार काम कर रही हैं। हालांकि, इसके कारण उन्हें लोगों ने खूब ताने मारे और दिल दुखाने वाली बातें बोलीं। नीतू कपूर ने एक पॉडकास्ट में इस बारे में बात की है, और बताया कि ऋषि कपूर के गुजरने के बाद उनकी कैसी हालत हो गई थी। उनका मेंटल ब्रेकडाउन हो गया था। वह सो नहीं पाती थीं और खूब शराब पीने लगी थीं। यही नहीं, उन्हें इंजेक्शन भी लगाने पड़ते थे।

नीतू कपूर ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह महीनों तक सो नहीं पाईं। उनकी नींद उड़ गई। वह बिना पिए सो नहीं पाती थीं। और जब खुद को संभालने के लिए काम करना शुरू किया, तो लोगों ने उन्हें जज किया, ताने मारे।

'मैं महीनों नहीं सोई, शराब पीना शुरू कर दिया'

नीतू कपूर बोलीं, 'जब उनका निधन हुआ, तो एक महीने तक मुझे नींद नहीं आई। या शायद दो-तीन महीने तक नींद नहीं आई। और मैंने शराब पीना शुरू कर दिया। फिर तो मुझे शराब पिए बिना नींद नहीं आती थी। चूंकि मैं इतनी हेल्थ कॉन्शस हूं, तो मुझे खुद को उस रूप में देखना अच्छा नहीं लग रहा था। मुझे बस अपना दिमाग सुन्न करके सो जाना था। मुझे खुद से नफरत हो रही थी। इसलिए मैंने अपने डॉक्टर को फोन किया और कहा कि मेरे साथ यही हो रहा है, मुझे मदद चाहिए। मुझे यह अच्छा नहीं लग रहा है, और मैं ऐसी नहीं बनी हूं।'

'डॉक्टर घर आकर इंजेक्शन लगाते थे, कमरे में डर लगता था'

नीतू ने बताया कि रोजाना डॉक्टर उनके घर आते थे और इंजेक्शन लगाते थे। फिर वह उनके सोने तक का इंतजार करते थे। यह सिलसिला 10-11 दिनों तक चला। फिर नीतू को अच्छा फील होने लगा तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि अब इंजेक्शन की जरूरत नहीं है। वह अब मूव ऑन कर सकती हैं। नीतू ने बताया था कि जब वह अपने कमरे में जाती थीं, तो सो नहीं पाती थीं। उन्हें डर लगता था।'

ऋषि के निधन के बाद फिल्में कीं, तो लोगों ने ताने मारे

नीतू कपूर ने फिर उस वक्त के बारे में बात की, जब ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने फिल्मों में दोबारा काम करना शुरू कर दिया था। लोगों ने उन्हें जज किया और कहा कि वो गुजर गए और ये काम करने चली आईं। नीतू के मुताबिक, लोगों की ट्रोलिंग से उन्हें बहुत दुख हुआ था। वह हैरान थीं कि लोग किस तरह बिना सोचे-समझे ही राय बना लेते हैं। वह बोलीं, 'मैंने बस काम करना शुरू कर दिया। सिर्फ अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए। लोगों ने ट्रोल किया कि अरे! अभी-अभी उनका निधन हुआ है, और ये एक्टिंग करने लगी। लेकिन उन्हें मेरी मजबूरी नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों किया था।'

ऋषि कपूर का 2020 में हुआ निधन, था कैंसर

मालूम हो कि ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था। साल 2018 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था, जिसका न्यूयॉर्क में इलाज भी करवाया था। एक साल के इलाज के बाद ऋषि कपूर वापस लौट आए थे पर 2020 में चल बसे। 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, पर वह बच नहीं सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें