A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में रगड़ा तो बौखलाया पाकिस्तान, कश्मीर और सिंधु जल संधि पर अलापा राग

Updated on 21-05-2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक बहस में आतंकवाद को लेकर भारत पर ही आरोप मढ़ दिए हैं। पाकिस्तान में दशकों से आतंकवाद को पनाह मिलने और टेरर ट्रेनिंग कैंप चलने की बात सामने आती रही है। इन बातों को भारत के प्रतिनिधि पी हरीश ने UNSC में उठाया तो पाकिस्तान की ओर से भारत पर भी ऐसे ही आरोप लगा दिए गए। पाकिस्तानी प्रतिनिधि साइमा सलीम ने दावा किया कि भारत आतंकवाद और आक्रामकता का सहारा लेते हुए अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी कर रहा है। इससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर कश्मीर और सिंधु संधि के मुद्दे पर भी पुराने बातों कों संयुक्त राष्ट्र में कहा गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पार्वथनेनी ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मानवीय दायित्वों की अनदेखी करने और नागरिकों को निशाना बनाने के लिए जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि कम से कम इस्लामाबाद को कश्मीर में मानवाधिकार की बात नहीं करनी चाहिए। इसके बाद पाकिस्तानी दूत ने अपनी बात रखी।

भारत पर पाकिस्तान ने लगाए आरोप

भारतीय दूत की टिप्पणियों के जवाब में पाकिस्तान की प्रतिनिधि साइमा सलीम ने आरोप लगाया, 'भारत एक बार फिर इस परिषद में पीड़ित का नकाब पहनकर आया है लेकिन दुनिया उस नकाब के पीछे का चेहरा देख सकती है। यह एक ऐसे देश का चेहरा है, जो विदेशों में आतंकवाद फैलाता है और अस्थिरता पैदा करता है।'

साइमा सलीम ने पाकिस्तान के पुराने राग को दोहराते हुए कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारत पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है और क्षेत्र में आक्रामकता दिखाता है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से आतंकवाद को समर्थन की भारी मानवीय कीमत चुकानी पड़ी है।

'आतंकी गुटों को भारत की मदद'

साइमा ने इस दौरान आरोप लगाया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और मजीद ब्रिगेड जैसे गुटों को अफगानिस्तान की धरती पर पनाह मिल रही है तो भारत से इनको वित्तीय मदद मिल रही है। ऐसे में पाकिस्तानी आर्मी ने इन गुटों को निशाना बनाया है तो इस पर सवाल नहीं होना चाहिए।

साइमा ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि भारत कश्मीर में मानवाधिकार का लगातार हनन कर रहा है। कश्मीरियों के साथ जो बर्ताव हो रहा है, उस पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए। साइमा ने एक बार फिर भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति उसकी अवहेलना को दर्शाता है।

पी हरीश ने पाकिस्तान को लताड़ा

इससे पहले भारत ने UN सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसका नरसंहार के कृत्यों का लंबा और दागदार रिकॉर्ड है। पाकिस्तान अपनी सीमाओं के अंदर और बाहर हिंसा के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश करता है।



UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि विडंबना यह है कि पाकिस्तान ने ऐसे मुद्दों का जिक्र किया है जो पूरी तरह भारत के अंदरूनी मामले हैं। पाकिस्तान को कश्मीर पर बोलने की जगह अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और देखना चाहिए कि वह क्या कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें