ऋषिकेश के प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास बन रहा था चबूतरा, मिले मूर्ति के अवशेष; दर्शन को उमड़े लोग

Updated on 16-03-2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे स्थित मंदिर का चबूतरा बनाने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान करीब 12वीं एवं 13वीं शताब्दी के पत्थर की मूर्ति के अवशेष निकलने लगे। प्राचीन मूर्तियों के अवशेष निकलने का मामला सामने आते ही हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते यह मामला तेजी से फैल गया। जानकारी मिलते ही लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गए। मामले की जानकारी के बाद भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI), देहरादून की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई टीम मूर्तियों से संबंधित जानकारियों को जुटाया।

चबूतरे को कराया जा रहा था ठीक

प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे स्थित छोटा सा शिव मंदिर है। इसका चबूतरा जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। इसको देखते हुए एक भक्त ने इसे ठीक कराने का निर्णय लिया। चबूतरा निर्माण के लिए मजदूर लगाए गए थे। चबूतरा निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी बीच पत्थर की शिलाओं पर उकेरी गई मूर्तियों के अवशेष मिलने शुरू हो गए। इसकी जानकारी आसपास के लोगों तक आग की तरह फैल गई।
मूर्तियों के निकलने का मामला जानते ही लोग मंदिर पहुंचने लगे। इन मूर्तियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच इसकी जानकारी भारतीय पुरातत्व विभाग, देहरादून को मिली। विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मूर्तियों के अवशेषों की फोटोग्राफी कर मूर्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की।

खुदाई-निर्माण है प्रतिबंधित

तीर्थनगरी ऋषिकेश के प्राचीन मंदिरों में प्रसिद्ध वीरभद्र महादेव मंदिर के आसपास का क्षेत्र भारतीय पुरातत्व विभाग के अनुसार महत्वपूर्ण है। इसको लेकर मंदिर से 300 मीटर के दायरे में किसी तरह की खुदाई और निर्माण को प्रतिबंधित किया गया है। वीरभद्र महादेव मंदिर के सामने खुदाई के दौरान पहले भी प्राचीन मंदिर, मूर्तियों के अवशेष और अन्य प्राचीन अवशेष मिल चुके हैं।

इसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग ने संरक्षित क्षेत्र घोषित कर पर्यटकों के लिए म्यूजियम के तौर पर बनाया गया है। मंदिर परिधि में एक बार फिर प्राचीन मूर्तियों के अवशेष मिलने पर शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण विषय बन गया है।

क्या कहते हैं एएसआई के अधिकारी?

भारतीय पुरातत्व विभाग के सहायक अधीक्षक डॉ. एमसी जोशी ने बताया कि प्राचीन अवशेषों के शिलाखंडों को मंदिर के पास ही उचित स्थान पर लगाया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को इसके बारे में जानकारी मिल सके। वहीं, भारतीय पुरातत्व परिक्षेत्र में पहले से ही निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिन लोगों ने निर्माण कराए हैं, उन्हें नोटिस दिया गया है। इस पर विभागीय कार्रवाई भी जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ

नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
सुप्रीम कोर्ट बोला- वनतारा में कानून का उल्लंघन नहीं हुआ
देश

राजस्थान में पेयजल संकट से निपटने का 'मास्टर प्लान' तैयार, भजनलाल सरकार ने बजट जारी कर छुट्टियां रद्द की

जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
राजस्थान में पेयजल संकट से निपटने का 'मास्टर प्लान' तैयार, भजनलाल सरकार ने बजट जारी कर छुट्टियां रद्द की
देश

राजस्थान में इस बार 'गम' की ईद, शिया समुदाय नहीं मनाएगा खुशियां, काली पट्टी बांधकर जानें क्यों होगा विरोध

जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
राजस्थान में इस बार 'गम' की ईद, शिया समुदाय नहीं मनाएगा खुशियां, काली पट्टी बांधकर जानें क्यों होगा विरोध
देश

नोएडा में नई एलिवेटेड रोड की तैयारी: चिल्ला से सेक्टर-94 तक बनेगा कॉरिडोर, यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन

नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
नोएडा में नई एलिवेटेड रोड की तैयारी: चिल्ला से सेक्टर-94 तक बनेगा कॉरिडोर, यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्शन
देश

यूपी पंचायत चुनाव: कितनी होती है जिला पंचायत सदस्य की सैलरी? क्या-क्या काम कराते हैं

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
यूपी पंचायत चुनाव: कितनी होती है जिला पंचायत सदस्य की सैलरी? क्या-क्या काम कराते हैं
देश

'अपनी मौत के जिम्मेदार हम होंगे', लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
'अपनी मौत के जिम्मेदार हम होंगे', लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर
देश

राजस्थान में लगातार तीसरे दिन ओले गिरे, MP में बारिश

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
राजस्थान में लगातार तीसरे दिन ओले गिरे, MP में बारिश
देश

हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा

ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा
देश

'वकालत सम्‍मानित पेशा, ऐसे छवि धूमिल होती है' SC ने बाराबंकी टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ पर जताई नाराजगी

बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
'वकालत सम्‍मानित पेशा, ऐसे छवि धूमिल होती है' SC ने बाराबंकी टोल प्‍लाजा में तोड़फोड़ पर जताई नाराजगी
देश