Baahubali 3 की हो रही तैयारी! टूटेगा Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया हिंट
Updated on
26-06-2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी इन दोनों फिल्मों ने हिंदुस्तानी सिनेमा को दुनियाभर में पहचान दिलाई। अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर सिनेमाघरों में माहिष्मती साम्राज्य की गूंज होने वाली है। ऐसा इसलिए कि हाल ही 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' नाम की डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली 3' को लेकर हिंट दिया है। कम से कम फैंस को यही मानकर चल रहे हैं।प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी स्टारर 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की कल्ट पीरियड फिल्में हैं। साल 2015 में रिलीज पहली फिल्म ने जहां देश में ₹421.00 करोड़ का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड ₹650.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी, वहीं 2017 में रिलीज 'बाहुबली 2' ने दुनियाभर में ₹1,788.06 करोड़ का ग्रॉस बिजनस और देश में ₹1,030.42 करोड़ का नेट कारोबार किया था। यह पहली भारतीय फिल्म बनी, जिसने 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत की।राणा दग्गुबाती ने दिया 'बाहुबली 3' को लेकर तगड़ा हिंट
OTT पर रिलीज नई डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी, फिल्म के बनने के पीछे की कहानी बयां कर रहे थे। इसी दौरान, राणा दग्गुबाती ने 'बाहुबली 3' की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे यह सबके सामने कहना चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू गारू (प्रोड्यूसर) यहां नहीं हैं, इसलिए मैं वही कहूंगा जो मेरे मन में है। हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन 'बाहुबली' आगे और भी आएगी!' उनकी यह बात सुनकर प्रभास और अनुष्का शेट्टी हंसने लगे।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें