रेलवे ने दिया यात्रियों को होली तोफा -दुर्ग एवं छपरा के बीच होली मे चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated on 13-03-2024
चंदन श्रीवास बिलासपुर। रंगों के महापर्व होली के मौके पर घर लौटने वाले लोगों को रेलवे ने होली गिफ्ट देते हुए दुर्ग- छपरा के बीच स्पेशल होली ट्रेन चलने का ऐलान किया है। 22 मार्च से चलने वाली यह ट्रेन 26 मार्च को बंद होगी।

बुधवार को रेलवे की ओर से होली पर्व के मौके पर दुर्ग- छपरा के मध्य चलने वाली गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।

दुर्ग- छपरा- दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिए चलाई जाने वाली यह होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 08795 नंबर के साथ और पटना से 08796 नंबर के साथ चलेगी।

रेलवे की ओर से जारी की गई होली स्पेशल ट्रेन की समय सारणी के मुताबिक 08795 दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 22 मार्च दिन शुक्रवार तथा 08796 छपरा दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन छपरा से 26 मार्च दिन मंगलवार को छूटेगी।

होली के मौके पर चलाई जाने वाली इस होली स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर/एलआरडी, दो सामान्य, 14 स्लीपर, चार एसी थर्ड, एक एसी सेकंड सहित कुल 23 कोच होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें