'रणबीर कपूर माफी मांगे', निकिता रावल ने जमकर कोसा- बीफ खाने वाला घटिया इंसान भगवान राम कैसे बन सकता है?

Updated on 05-08-2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग से जुड़ा है। फिल्म में रणबीर, भगवान श्रीराम के किरदार में हैं और इसी लेकर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया दो भागों में बंटा हुआ है। बहुत से लोगों ने रणबीर की राम के किरदार में कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं कहना है कि वह इस किरदार के लिए फिट नहीं। इस बीच निकिता रावल ने भी रिएक्ट किया है और रणबीर से उनके एक पुराने बयान को लेकर माफी मांगने को कहा है। साथ ही कहा कि अगर रणबीर ने माफी नहीं मांगी, तो वह उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर Boycott Ranbir Kapoor ट्रेंड चलाती रहेंगी।

निकिता रावल ने एक पॉडकास्ट में कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है, जो एक्टिंग से कहीं ज्यादा बढ़कर है। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की भावना है, जिसे लोग पवित्र आत्मा के साथ देखते हैं। भगवान राम सिर्फ पौराणिक कथाओं के किरदार नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए आस्था और मूल्यों के प्रतीक हैं। उनका मानना ​​है कि ऐसे प्रभु का किरदार निभाने के लिए चुने गए कलाकारों को उस भूमिका से जुड़ी भावनाओं और दर्शकों की उम्मीदों का पता होना चाहिए।

'जब तक माफी नहीं मांगेगा बायकॉट ट्रेंड चलाती रहूंगी'

निकिता रावल ने 'बॉलीवुड मासकट' को दिए इंटरव्यू में रणबीर की राम के किरदार में कास्टिंग पर बात करते हुए उनके बीफ खाने वाले पुराने बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक्टर को माफी मांगनी चाहिए। निकिता रावल से रणबीर के बीफ वाले बयान पर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में वह बोलीं, 'जिसने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खेला है। सीधा बोल रहा है कि भई में बीफ खाता हूं...और फिर वही वही श्रीराम का किरदार निभा रहा है। इसको क्या मैसेज देंगे? मुझे लगता है कि यार इसको बायकॉट कर दो। #BoycottRanbirKapoor मैं चलाती रहूंगी। और अगर उसको जरा सा भी लगता है कि उससे गलती हुई है, या इस कैरेक्टर के पहले या बाद में, जो भी उसको समझ आता है, वो आकर उन लाखों लोगों से माफी मांगे, जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, और कह दे कि हां भई गलती हुई है।
निकिता ने आगे कहा, 'और हम तो हैं ही माफी देने वाले लोग। भारत में यही लोग हैं जो माफी देते हैं। इसलिए आकर माफी मांग लीजिए, वरना मुझे नहीं लगता कि ये लोग आपको माफ कर पाएंगे। आपकी पर्सनल लाइफ का जो कैरेक्टर है, वो श्रीराम के कैरेक्टर को जस्टिफाई नहीं कर पा रहा। मैं बायकॉट रणबीर चलाती रहूंगी, जब तक वो माफी नहीं मांगेगा।'

'ऐसा घटिया इंसान राम के चरित्र से जस्टिफाई कर पाएगा?'

निकिता ने फिर कहा, 'राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल नहीं है। ऐसे घटिया और कैरेक्टरलेस इंसान, जो बीफ खाता है और पब्लिकली बोला है...आपको क्या लगता है कि इस तरह के इंसान क्या श्रीराम के चरित्र को समझ पाएंगे? मेकर्स को तो मैं क्या ही बोलूं वो बिजनेस कर रहे हैं। लेकिन ये किरदार एक ऐसे इंसान को देना, जो खुलेआम कह रहा है कि मैं बीफ खा रहा हूं, ये लाखों लोगों की श्रद्धा, भावनाओं और राम के किरदार का अपमान है। अब कहां गए सारे सनातनी और संगठन वाले? अब कोई क्यों आवाज नहीं उठा रहा है? बीफ खाने वाला श्री राम को नहीं समझ सकता।'

बीफ खाने पर क्या बोले थे रणबीर कपूर

मालूम हो कि रणबीर ने 'रामायणम्' में राम के किरदार के लिए शराब और नॉन वेज खाना छोड़ दिया और पूरी तरह से शाकाहारी बन गए हैं। बताया गया कि वह पूरी तरह से सात्विक भोजन करते हैं और ध्यान भी लगाते हैं। हालांकि, करीब 15 साल पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बीफ खाने को लेकर बयान दिया था, जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ गए थे और बायकॉट की मांग उठी थी। रणबीर ने कहा था कि उन्हें बीफ खाना बहुत ज्यादा पसंद है। वह बत्तख भी खाते हैं और मटन, पाया और रेड मीट भी पसंद है। यह वीडियो रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान सामने आया था और खूब विवाद हुआ था।
निकिता रावल एक एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम करती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर' कूल से की थी। वह अनिल कपूर के साथ 'ब्लैंक एंड व्हाइट' में नजर आईं, तो शेफाली शाह के साथ भी काम किया। निकिता रावल साल 2005 में फिल्म 'गरम मसाला' में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ भी नजर आई थीं। वह सरकार के कई प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं। निकिता एक होटल व्यवसायी और एनजीओ कार्यकर्ता भी हैं। वह एक कुशल कथक डांसर भी हैं, और नेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्हें भारतीय डांस इंडस्ट्री की 'शकीरा' भी कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें