40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, एक चोट ने बदल दी किस्मत, भारत को मिला स्पिन का जादूगर
Updated on
17-09-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना शानदार रहा है, उतना ही दिलचस्प भी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अश्विन ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में शामिल हो जाएंगे। 287 इंटरनेशनल मैचों में अश्विन के नाम 765 विकेट हैं। 2024 के अंत में अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।मां की सलाह पर स्पिनर बनें अश्विन
आर अश्विन के पिता भी क्रिकेटर रहे थे, इसलिए खेल का माहौल उन्हें बचपन से ही मिला। हालांकि, करियर की शुरुआत उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में की थी। इसके साथ ही मीडियम पेसर बॉलिंग करते थे। लेकिन अंडर-16 क्रिकेट के दौरान हुई एक घटना ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। एक मैच में गेंद उनके प्राइवेट पार्ट पर पर लग गई। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें तेज गेंदबाजी छोड़कर स्पिन करने की सलाह दी। यही सलाह आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुई।- अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा 11 प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
- टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अश्विन के नाम दर्ज है।
- अश्विन उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने के साथ शतक लगाया।
- अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा 37 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
- टेस्ट में अश्विन बोल्ड से सबसे ज्यादा 109 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
2011 विश्व कप की टीम में थे अश्विन
6 फीट 2 इंच लंबे अश्विन की प्रतिभा को उनके कोच ने भी जल्दी पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2006 में तमिलनाडु के लिए हरियाणा के खिलाफ अपने पहले घरेलू मैच में ही 6 विकेट लेकर बड़ा मैसेज दिया। चार साल बाद 2010 में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे में वनडे डेब्यू किया। वह 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी अश्विन शामिल थे। 116 मैचों के वनडे करियर में अश्विन ने 156 जबकि 65 मैचों की टी20 इंटरनेशनल करियर में 72 विकेट लिए।
डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही छाप छोड़ी
2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ अश्विन ने टेस्ट डेब्यू किया। इस मैच में 9 विकेट लेकर वह प्लेयर ऑफ द मैच बने। उस सीरीज में वहप्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। टेस्ट में अश्विन अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। 106 मैचों के टेस्ट करियर में उन्होंने 537 विकेट लिए। इसमें 37 बार 5 विकेट हॉल जबकि 8 बार मैच में 10 विकेट शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में 6 शतक की मदद से 3503 रन बनाए। टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी 6 ही शतक हैं।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें