संविधान बचाओ संगोष्ठी रीवा के पूनम जनमासा में 23 फरवरी को

Updated on 21-02-2024


 रीवा 21 फरवरी। समता संपर्क अभियान , नारी चेतना मंच , समाजवादी कार्यकर्ता समूह , विंध्याचल जन आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 23 फरवरी को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास , पूनम जनमासा , नेहरू नगर रीवा में दोपहर 2:00 बजे से संविधान बचाओ विषय पर एक संगोष्ठी रखी गई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्री वाणी मंजरी दास पटनायक (भूवनेश्वर) , पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (बालाघाट) , समता संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे , लोकतंत्र सेनानी बृहस्पति सिंह आदि के शामिल होने की सूचना है। जन संगठनों की जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सामंतवादी सोच एवं सांप्रदायिक शक्तियों के दुष्चक्र से भारत को बचाने जनसाधारण को एकजुट होना होगा। संविधान को धर्मनिरपेक्ष एवं समाजवादी स्वरूप मिला है। यह लोकतंत्र को मजबूत करता है। देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता के लिए यह बहुत जरूरी है। यह बाद बेहद आपत्तिजनक है कि इसे बदलने का षड्यंत्र किया जा रहा है। देश के संविधान की प्रस्तावना का पाठ राष्ट्रीय गान की तरह प्रचलित होना चाहिए। संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य भारतीय संविधान की उद्देशिका का मूल भाव है, जिससे देश के प्रत्येक नागरिक को अवगत होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें