मंत्रालय में साय कैबिनेट शुरू,कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Updated on 22-07-2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद कैबिनेट कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है।

प्रदेश में सक्रिय मानसून और खरीफ सीजन को देखते हुए बैठक में कृषि, किसानों की राहत, मानसूनी तैयारियों और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट समाप्त होने के बाद सामने आएगी। सरकार के निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें