सस्ते फोन-TV की बिक्री में गिरावट, मिड-रेंज और प्रीमियम की ग्रोथ बढ़ी

Updated on 15-07-2026
नई दिल्ली: एक दशक यानी 10 साल से भी ज्यादा समय में पहली बार बजट सेगमेंट (सस्ते) के स्मार्टफोन और टीवी की बिक्री में गिरावट आई है। दूसरी तरफ, मिड-रेंज और प्रीमियम फोन की मांग पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। ET के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि महंगे फोन को बनाने की कुल लागत में मेमोरी चिप का हिस्सा कम होता है, इसलिए उनकी कीमतें बहुत ज्यादा नहीं बढ़ीं।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, इस साल जनवरी से मई के दौरान 12,000 रुपये से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री में 54% की भारी गिरावट आई है। वहीं, 12,000 से 30,000 रुपये वाले फोन की बिक्री 17% और 30,000 रुपये से ऊपर वाले प्रीमियम फोन की बिक्री 6% बढ़ी है। इससे कुल स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट की हिस्सेदारी घटकर आधी यानी सिर्फ 14% रह गई है। मिड-रेंज और प्रीमियम फोन की ग्रोथ तेज हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें