दशहरा-दिवाली से विंटर ब्रेक तक, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल...
Updated on
21-09-2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए पांच-पांच दिन की छुट्टी रहेगी। इस तरह इन तीनों अवसरों को मिलाकर पूरे सत्र में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।यह अवकाश कार्यक्रम राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ D.Ed., B.Ed. और M.Ed. से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा।दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टीदशहरा पर्व के मौके पर स्कूलों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिन का ब्रेक मिलेगा।दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूलदीपावली के त्योहार पर भी पांच दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है। स्कूल 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। इसके बाद नियमित कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।दिसंबर में मिलेगा विंटर ब्रेकसाल के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश मिलेगा। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक पांच दिनों का विंटर ब्रेक रहेगा।इस बार तीनों प्रमुख अवकाशों की अवधि पांच-पांच दिन रखी गई है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले शैक्षणिक सत्र में इन तीनों अवसरों पर छह-छह दिन का अवकाश था, यानी इस बार कुल अवकाश अवधि में 3 दिनों की कमी हुई है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें