सेंसेक्स में 100 अंक की गिरावट:73,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक नीचे आया; ऑटो और मेटल शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Updated on 07-10-2026

शेयर बाजार में आज यानी 7 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,600 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे है, ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

कल बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले कल यानी 6 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 685 अंक बढ़कर 73,068 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 220 अंक की तेजी रही, ये 22,776 पर बंद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें