डे-हाई से 1000 अंक गिरा सेंसेक्स, 72600 पर आया:IT शेयर्स में खरीदारी, मेटल में बिकवाली; जियो IPO का आज आखिरी दिन

Updated on 23-10-2026

शेयर बाजार में आज यानी 23 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स सुबह 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,500 के पार कारोबार कर रहा था। लेकिन अब ये 650 अंक गिरकर 72,600 के स्तर पर आ गया है। डे हाई से ये करीब 1000 पॉइंट गिर चुका है।

IT शेयर्स में खरीदारी, मेटल में बिकवाली

  • FII की लगातार बिकवाली: 22 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों ने 3,459 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू निवेशकों ने 2,891 करोड़ रुपए की खरीदारी करके बाजार को संभालने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली के दबाव को बाजार संभाल नहीं पाए।
  • कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: साउदी अरब पर हूती हमलों के बाद एनर्जी सप्लाई में रुकावट की चिंता से ब्रेंट क्रूड 113.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। तेल महंगा होने से कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ने का डर है, जिससे निवेशकों का भरोसा टूटा है।
  • तकनीकी वजहें: निफ्टी अपने 20-दिन के EMA 22,860 के नीचे आ गया है। बाजार में रिकवरी के लिए 22,800 के ऊपर टिकना जरूरी था। निफ्टी के 22,550 के नीचे जाने से बिकवाली और बढ़ गई है। यह 22,180 के स्तर तक नीचे गिर सकता है।

जियो के IPO का आज तीसरा दिन

जियो के IPO आज तीसरा दिन है। इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी इसके जरिए कंपनी 30,188 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम ₹13,428 का निवेश करना होगा। दूसरे दिन तक ये आईपीओ 5.39 गुना भर चुका था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें