रोहित शर्मा को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर गदगद हुए शिखर धवन, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी बधाई
Updated on
24-06-2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित को अवॉर्ड दिया। 2 दशकों से वे टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं। क्रिकेट की दुनिया से हिटमैन को इस खास उपलब्धि के लिए ढ़ेरों बधाई संदेश मिले हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में शिखर धवन का सोशल मीडिया पोस्ट है। गब्बर ने अपने निराले अंदाज में रोहित को बधाई दी है।शिखर धवन ने रोहित शर्मा के लिए किया पोस्ट
रोहित शर्मा और शिखर धवन की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। मैदान के बाहर भी दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के पक्के यार हैं। ऐसे में जब रोहित को पद्मश्री अवॉर्ड मिला तो गब्बर का पोस्ट आना लाजमी था। अपने आधिकारिक अकाउंट से शिखर ने लिखा, 'रन, रिकॉर्ड और लीडरशिप का एक खूबसूरत रिवॉर्ड। पद्मश्री मिलने पर बधाई हो रोहित। बहुत बढ़िया और पूरी तरह से डिजर्व करते हो'
अन्य महत्वपुर्ण खबरें