Severity: Notice
Message: Undefined variable: description
Filename: views/header.php
Line Number: 9
" />Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">Severity: Notice
Message: Undefined variable: active
Filename: views/navbar.php
Line Number: 15
">
कोरबा, सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 किसानों के जीवन में ऐसी ही नई उम्मीद और विश्वास लेकर आया है। कृषि और ग्रामीण परिवेश से गहराई से जुड़े मुख्यमंत्री साय किसानों की तकलीफ, मेहनत और सपनों को भली-भांति समझते हैं। यही वजह है कि शासन की योजनाएं अब गांवों और खेत-खलिहानों तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों को न केवल उनकी समस्याओं से राहत मिल रही है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है।
कोरबा जिले के ग्राम दरगा निवासी कृषक अजय कुमार तिग्गा कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं और लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि में धान एवं मूंगफली की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं, जिनकी आजीविका मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है। मेहनत और लगन से खेती करने के बावजूद सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर फसल के समय पानी की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होता था, जिससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता था।
इसी क्रम में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर केराकछार में तिग्गा भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सिंचाई सुविधा के अभाव में उन्हें खेती कार्य में कठिनाई हो रही है और यदि विद्युत पंप की सुविधा मिल जाए तो खेती बेहतर तरीके से की जा सकती है। शिविर में प्राप्त आवेदन पर अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की गई और कृषक की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। विद्युत पंप मिलने से अब उनके खेतों में नियमित सिंचाई संभव हो सकेगी। इससे न केवल खेती कार्य आसान होगा, बल्कि फसल उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है, जिससे किसानों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।