सोने और चांदी की कीमत में आई तेजी
Updated on
22-07-2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जबकि चांदी भी 3,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत 2,000 रुपये से ज्यादा उछली है। चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई है।एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,44,852 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,067 रुपये की तेजी के साथ 1,44,950 रुपये तक उछला। इसी तरह 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,23,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,26,568 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,113 रुपये की तेजी के साथ 2,26, 892 रुपये तक उछली।सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 2290 रुपये की तेजी के साथ 1,46,510 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 2,100 रुपये उछलकर 1,34,300 रुपये पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाला गोल्ड 1,720 रुपये की तेजी के साथ 1,09,880 रुपये पर है। चांदी भी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें