A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined variable: description

Filename: views/header.php

Line Number: 9

" />
"> मध्यप्रदेश
"> देश
"> विदेश

'मंगल भवन अमंगल हारी', अमिताभ बच्चन ने लिखा- चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें

Updated on 21-05-2026
अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद महानायक ने 'रामचरितमानस' की कुछ पंक्तियों के साथ एक छोटी कविता शेयर की है और सभी को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं।

बता दें कि 19 मई की रात खबर आई थी कि पेट से जुड़ी परेशानी के कारण अमिताभ बच्चन को 16 मई को नानावती अस्पताल के वीआईपी विंग में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में बताया गया कि उन्होंने सिर्फ रूटीन चेक-अप कराया था। जांच पूरी होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट आए।

अमिताभ बच्चन ने लिखा- मंगल भवन अमंगल हारी

हालांकि, बुधवार देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत इस डेटलाइन से की, 'पील पिलवाड़ी, मुंबई, 19 मई 2026 / 20 मई।' इसके बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मंगल भवन अमंगल हारी।'

'जब चील शांत हो जाती है, तब तोते बोलना शुरू कर देते हैं'

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक कविता लिखी, 'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें यानी जब चील शांत हो जाते हैं, तब तोते बोलना शुरू कर देते हैं। फिर लोग इधर-उधर की बातें करने लगते हैं और माहौल बनाने लगते हैं।'

उन्होंने लिखा- बाजरे दी रोटी खा दी, फू पडियों दा साग रे

उन्होंने लिखा, 'बाजरे दी रोटी खा दी, फू पडियों दा साग रे। मुंह में डालन लागे जैसे, बोलन लागे काग रे!!!!! एक रहे 'हिल' भैया की पढ़ाई का दर्पण और दूसर वेलिंग्टन की याद!!' उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत इन शब्दों के साथ किया. 'प्यार, दुआएं और बहुत सारी शुभकामनाएं।'

अमिताभ बच्चन आखिरी बार 'वेट्टैयन' में नजर आए थे

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल ने किया था। फिल्म में रजनीकांत, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, ऋतिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी अहम भूमिकाओं में थे।

बड़ी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में भी नजर आएंगे

वह फिलहाल फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़े हुए हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की आने वाली बड़ी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि अमिताभ इस फिल्म में जटायु का किरदार निभाएंगे।

'कौन बनेगा करोड़पति' में आए थे नजर

अमिताभ बच्चन आखिरी बार छोटे पर्दे पर हाल ही में खत्म हुए टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में दिखे था। यह शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' फ्रेंचाइजी का ऑफिशियल हिंदी वर्जन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें